Firing on Sukhbir Singh Badal: अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त की ओर से तनखइया घोषित किया गया है और वह सजा के तौर पर मंगलवार से स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे हैं। इस बीच सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग की गई है। इस हमले में अकाली दल के नेता बाल-बाल बच गए। वहीं, गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल पर हमला उस वक्त हुआ जब वह बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर पहुंच रहे थे। इस दौरान गेट पर एक बुजुर्ग शख्स ने उन पर फायरिंग की। इस हमले में बादल बाल-बाल बचे। उन्हें गोली नहीं लगी। यह हमला क्यों किया गया? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्थिति कंट्रोल में हैं और स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा को बढ़ा दी गयी है।
VIDEO | Punjab: A man opened fire at Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal at the entrance of Golden Temple, Amritsar. The person was overpowered by people present on the spot. More details are awaited.#PunjabNews #SukhbirSinghBadal
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/LC55kCV864
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2024
पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?
आरोपी की पहचान नारायण सिंह चोरहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त सुखबीर सिंह बादल के साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बादल बिना सुरक्षाकर्मियों के नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरोपी रिवॉल्वर तानते दिखता है। तभी कुछ लोग उसकी तरफ दौड़ते हैं और हवा में फायरिंग हो जाती है। सूत्रों की मानें तो आरोपी बेअदबी कांड से नाराज था, इसलिए उसने सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाना चाहा।