Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘Joganiya’ song released: सुल्ताना नूरां का नया गाना ‘जोगनिया’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका

‘Joganiya’ song released: सुल्ताना नूरां का नया गाना ‘जोगनिया’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sultana Nooran’s new song ‘Joganiya’ released: मशहूर सूफी गायिका सुल्ताना नूरां का नया गाना ‘जोगनिया’ रिलीज होते ही 24 घंटे में वायरल हो गया और यूट्यूब ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया है। नूरां सिस्टर्स ने अपनी आवाज में इस म्युजिक वीडियो को फिल्मी अंदाज में पेश किया है। जीमेट म्युजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ 1 दिन ही बीता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

अब तक ‘जोगनिया’ पर लाखों रील बन चुके हैं। वहीं इस गाने में खुशबू कांकन और रॉनी सिंह ने पॉवर पैकड डेब्यू कर धमाका कर दिया है। मुंबई में हुए एक शानदार इवेंट में इस सॉन्ग को लॉन्च किया गया जहां बॉलीवुड के कई स्टार भी मौजूद रहे हैं।

म्युजिक वीडियो ‘जोगनिया’ के लॉन्च के दौरान एक्टर राजेश खट्टर, सिंगर शाहिद माल्या, गीतकार कुमार और सिंगर देव नेगी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाने की तारीफ भी की। खास बात ये है कि लोग कमेंट बॉक्स में रॉनी सिंह के स्टाइल और लुक की भी खूब तारीफ कर रहे है। ‘जोगनिया’ से इन दिनों नए चेहरों की किस्मत चमक गई है। गाने का बज देखते हुए उम्मीद कि जा सकती है कि यह गाना ब्लॉकबस्टर साबित होगा।

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
Advertisement