Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश जारी

सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश जारी

By santosh singh 
Updated Date

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जिले के वीर सिंहपुर अस्पताल में तैनात चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (सीएमएस) डॉ भास्कर प्रसाद को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अमर्यादित बयान देने और एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?

सीएमएस पर अनुचित टिप्पणियां करने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके साथ ही बाहर से दवाइयां लिखने और अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही के आरोप भी लगे हैं। शासन ने लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक को जांच का जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही निलंबित सीएमएस को अयोध्या के अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

 

Advertisement