Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Sundar Pichai : गूगल सीईओ पद से इस्तीफा दे सकते हैं सुंदर पिचाई, इस वजह से बन रहा दबाव

Sundar Pichai : गूगल सीईओ पद से इस्तीफा दे सकते हैं सुंदर पिचाई, इस वजह से बन रहा दबाव

By Abhimanyu 
Updated Date

Google CEO Sundar Pichai : गूगल के चैटटूल बार्ड (Bard) और जेमिनी (Gemini) की विफलता के बाद खड़े हुए विवाद से गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) पर दबाव बढ़ रहा है। जिसके बाद गूगल और अल्फाबेट के सीईओ पद से पिचाई इस्तीफा दे सकते हैं। उन पर लगातार पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

दरअसल, गूगल ने ChatGPT की टक्कर में जेमिनी (Gemini) को पेश किया ,लेकिन इसने एक नए विवाद को पैदा कर दिया है। अगर सुंदर पिचाई का इस्तीफा होता है तो इसके लिए जेमिनी (Gemini) ही बड़ी वजह होगा। जेमिनी (Gemini) के एआई इमेज जेनरेशन टूल ने कुछ एतिहासिक चीजों की गलत तस्वीरें बनाई थीं। इसके अलावा जेमिनी की ओर से बनाई गयी कुछ नस्लभेदी तस्वीरें को लेकर काफी बवाल हुआ था।

एलन मस्क ने जेमिनी (Gemini) को नस्लवादी करार दिया था। जेमिनी (Gemini)  की गलती के बाद से इमेज जेनरेशन फीचर को ही कुछ समय के लिए हटा दिया गया। वहीं, खड़े हुए विवाद से फजीहत के बाद पिचाई ने अपने कर्मचारियों से कहा कि यह “पूरी तरह से अस्वीकार्य” है। इस विवाद के Google-पैरेंट Alphabet का स्टॉक भी गिर गया।

बार्ड और जेमिनी की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल मुश्किलों में घिरता रहा है। कंपनी ने पहले एक वीडियो शेयर किया जिसे जेमिनी द्वारा बनाया हुआ बताया गया, जबकि उस वीडियो को जेमिनी ने बनाया ही नहीं था।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement