Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां कामाख्या धाम मंदिर सरस्वतीपुरम में 22 जनवरी को होगा सुंदरकांड का पाठ, पूजित अक्षत वितरण और आमंत्रण देने का हुआ पावन कार्य

मां कामाख्या धाम मंदिर सरस्वतीपुरम में 22 जनवरी को होगा सुंदरकांड का पाठ, पूजित अक्षत वितरण और आमंत्रण देने का हुआ पावन कार्य

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और आमंत्रण देने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विराट खंड दो शाखा, गोमती नगर के मुख्य शिक्षक राधेश्याम सिंह (श्याम ज्वैलर्स) शुक्रवार शाम को मां कामाख्या धाम मंदिर सरस्वती पुरम कॉलोनी में घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण करने और आमंत्रण देने का पावन कार्य किया। श्री सिंह ने बताया कि आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- आखिर क्यों चढ़ाई जाती है महाकाल को राख और भस्म आरती का क्या है रहस्य?

टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने आमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने आमंत्रण के विषय में जानकारी दी। राधेश्याम सिंह ने बताया कि 50 परिवारों में संपर्क किया गया। श्री सिंह ने बताया कि कामाख्या धाम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा।

मुख्य शिक्षक राधेश्याम सिंह लोगों को बताया 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर के मंदिर में जलाना है और अपनी इच्छानुसार राम नाम का 108 बार जाप करना है। भगवान श्री राम की आरती सपरिवार करनी है, अंत में प्रसाद वितरण कर दीपोत्सव मनाना है।

पढ़ें :- माफिया अतीक के छोटे बेटे अबान वायरल रील पर दर्ज हुई थी पहली FIR , बोला था-'हम कुत्तों की तरह पीछे वार नहीं करते...'

एक जनवरी से शुरू हुआ अभियान

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण एक जनवरी सोमवार से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को घर-घर पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।

 

 

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति
Advertisement