Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की एक्टिंग पर इम्प्रेस हुए सुनील शेट्टी, अभिनेता ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का किया रिव्यू

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की एक्टिंग पर इम्प्रेस हुए सुनील शेट्टी, अभिनेता ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का किया रिव्यू

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन  कि मच आवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को  सोशल मीडिया पर लोग अपना अपना रिएक्शन दें रहे  हैं। वहीं नेटीजन्स  अजय और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। आज बॉलीवुड के supar  हीरो सुनील शेट्टी भी फिल्म को देखने के लिए गए। आइए जानते हैं की एक्टर ने फिल्म को लेकर क्या  कुछ कहा है

पढ़ें :- Saif-Kareena and Prince William :  प्रिंस विलियम का सैफ-करीना ने धर्मा प्रोडक्शन पहुंचने पर किया स्वागत, सिनेमा पर चर्चा हुई

सुनील शेट्टी ने किया  फिल्म की तारीफ

 सुनील शेट्टी ने एक्स पर एक  पोस्ट शेयर किया जिसमें वो अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ  हैं ।अभिनेता ने पोस्ट में  कैप्शन दिया  कि उन्होंने अहान और अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखी। ये फिल्म हंसी का जोरदार धमाका है और उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म हर पीढ़ी को हंसा सकती है।

सन ऑफ सरदार 2′ फिल्म के बारे में 
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन. आर. पचिसिया और प्रवीन टालरेजा हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, रवि किशन और विंदु दारा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

 

पढ़ें :- विदेशों में भी गूंज रहा 'जय श्रीराम', रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई का आंकड़ा पहुंचा ₹1,500 करोड़ के पास
Advertisement