मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
पढ़ें :- ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का दिखेगा खतरनाक रूप, सैफ बोले- ये ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी नहीं
“मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं”
शो के दौरान होस्ट फराह खान ने सुनीता आहूजा से जुड़ी पुरानी मीडिया हेडलाइंस पढ़कर सुनाईं। इनमें एक चर्चित बयान था, जिसमें सुनीता ने कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि गोविंदा ने अपने जीवन में कई रिश्तों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश की। सुनीता ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम होती हैं। लेकिन मैंने इतने साल तक चीची (गोविंदा) के साथ रिश्ता निभाया है, इसलिए मुझे लगता है कि उनके जैसा बेटा होना चाहिए।
‘थर्ड पार्टी’ वाले बयान पर भी बोलीं सुनीता
शो में एक और पुरानी हेडलाइन पढ़ी गई, जिसमें कहा गया था कि पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की एंट्री होने पर हालात बदल जाते हैं। इस पर सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा, सुन रहे हो चीची? घुटनों पर गोली तभी लगती है, जब किसी की जिंदगी में कोई तीसरा आ जाता है। उन्होंने आगे कहा कि उनके बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं। यहां तक कि उन पर गोली चलाने जैसे झूठे आरोप भी लगाए गए, जबकि उस दौरान वह मुंबई में नहीं, बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थीं।
पढ़ें :- ‘Toxic’ को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता, मेकर्स ने बड़े ऐलान का दिया संकेत, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को निजी रखा था। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। इस दंपति का एक बेटा भी है, जिसका नाम यशवर्धन आहूजा है। अपने रिश्ते को लेकर सुनीता ने आखिर में कहा, अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको रिश्ते में आने वाली कई बातों को बर्दाश्त करना पड़ता है।