Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सनी लियोनी ने दूसरी बार रचाई शादी, साथ जीने-मरने की खाई कसमें

सनी लियोनी ने दूसरी बार रचाई शादी, साथ जीने-मरने की खाई कसमें

By santosh singh 
Updated Date

Sunny Leone Married Second Time : बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी (Sunny Leone) इस वक्त अपनी किसी तस्वीर या बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में नहीं है। इस बार सनी लियोनी (Sunny Leone) के चर्चा में आने की वजह उनकी दूसरी शादी है। डेनियल वेबर (Daniel Weber) संग शादी के 13 साल बाद आखिर सनी ने किससे दूसरी बार शादी रचाई है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं? तो आइए आपको बताते हैं कि सनी ने किसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई है?

पढ़ें :- नई दिल्ली। सलमान खान के जिम में अचानक लगी भीषण आग! मची अफरा-तफरी
पढ़ें :- iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

सनी लियोनी ने किससे की दूसरी बार शादी?

दरअसल, सनी लियोनी (Sunny Leone) ने जिससे दूसरी शादी की है वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber)  ही हैं। जी हां, सनी ने दूसरी शादी नहीं रचाई है, बल्कि अपने पति संग ही दूसरी बार सादी की है। सनी और डेनियल ने इससे पहले साल 2011 में शादी की थी। वहीं शादी के 13 साल बाद इस जोड़े ने मालदीव में दोबारा शादी की है और अपने तीनों बच्चों के सामने दोबारा सारी कसमें दोहराई हैं।

पढ़ें :- बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुस्लिम बस्ती में पहुंचे तो मदरसे के बच्चों ने लगाए 'शेर आया-शेर आया' के नारे,देखें Viral Video

सफेद गाउन में दिखीं राजकुमारी जैसी

सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर (Daniel Weber)  और सनी लियोनी (Sunny Leone)  की दूसरी शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सनी लियोनी (Sunny Leone ) व्हाइट रंग के गाउन में ‘बेबी डॉल’ जैसी नजर आ रही हैं। तो वहीं डेनियल वेबर (Daniel Weber)   भी सफेद रंग के सूट में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। अब कपल की शादी तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच सनसनी मच गई है। जहां एक तरफ फैंस सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर और सनी लियोनी (Sunny Leone ) को दूसरी शादी की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ डेनियल वेबर (Daniel Weber)   और सनी लियोनी (Sunny Leone ) की शादी का लुक भी नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement