Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Suresh Pachauri : एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत 12 नेता BJP में शामिल

Suresh Pachauri : एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत 12 नेता BJP में शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Suresh Pachauri joins BJP : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) समेत 12 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थामा है। संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी।

पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा शनिवार को सुबह-सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले सभी नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा डॉ. आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले और जयसपाल सिंह अरोरा भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

Advertisement