Surya Gochar Scorpio 2024 : ग्रह मंडल के राजा सूर्य देव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव का जातक की कुंड़ली पर बहुत असर पड़ता है। जातक की कुंडली में सूर्य जीवन में सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध और उच्च पद आदि की संभावनाएं प्रकट करता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव (Surya Dev) 16 नवंबर को तुला राशि (Tula Rashi) से निकलकर वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे सूर्य देव का नीच प्रभाव खत्म होगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इन राशियों के जातकों को लाभ मिलने वाला है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ
वृश्चिक राशि
सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम लाभ मिलेगा। वहीं इस दौरान सोची हुई योजनाएं सफल होंगी, साथ ही कई इच्छाओं की पूर्ति भी होगी।
तुला राशि
सूर्य देव की नीचता खत्म होने पर तुला राशि के जातकों को भी इसका लाभ होगा। सूर्य देव के गोचर से तुला राशि (Libra) वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन में तरक्की हो सकती है।
मकर राशि
सूर्य देव गोचर करके मकर राशि (Capricorn) के आय और लाभ के स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी आय में उछाल हो सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ने के साथ ही प्रमोशन होने के भी योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन की तो अभी तक जो कुछ भी तनाव चल रहा था, उससे मुक्ति मिल सकती है।