Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Nakshatra Gochar 2024 : सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर , इन राशियों में उन्नति के योग बनेंगे

Surya Nakshatra Gochar 2024 : सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर , इन राशियों में उन्नति के योग बनेंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Nakshatra Gochar 2024 : आत्मा के करक सूर्य देव अपनी चाल चलते हुए  विभिन्न नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं और हर महीने अपनी राशि बदलते रहते हैं।  वर्तमान में सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं। लेकिन पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह 9:44 बजे सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 27 सितंबर तक वहीं रहेंगे।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

उत्तरा फाल्गुनी  नक्षत्र में सूर्य देव का प्रवेश अद्भुत संयोग बनाता है।  सूर्य देव इस नक्षत्र के स्वामी है। सूर्य देव के गोचर से इस नक्षत्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। इस कारण, वृषभ, सिंह और तुला राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। यह नक्षत्र आराम, आनंद और विलासिता का प्रतीक है।

सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में होने के कारण अपनी अधिकतम शक्ति से प्रकाशित होंगे। इससे सिंह राशि वाले जातकों को विशेष लाभ होगा।

सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का कारक है। सिंह राशि में सूर्य होने से इन गुणों में वृद्धि होगी।

वृषभ: सूर्य वृषभ राशि के लिए पंचम भाव का स्वामी है। इस अवधि में वृषभ राशि वाले जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है. इस अवधि में सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य लाभ होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में उन्नति के योग बनेंगे।

तुला: सूर्य तुला राशि के लिए दशम भाव का स्वामी है। इस अवधि में तुला राशि वाले जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement