Suryakumar Yadav Injured: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में भारत (India) अपना पहला मैच अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच गुरुवार 20 जून को बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। वहीं, इस मैच से पहले भारतीय टीम और उसके फैंस के लिए बुरी खबर है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) चोटिल हो गए हैं।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारबाडोस में नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथ पर गेंद आकर लगी, जिसके तुरंत बाद उनके हाथ पर स्प्रे लगाया गया। इस दौरान फिजियो भी मौजूद रहे। हालांकि, स्प्रे लगने के बाद सूर्या फिर से प्रैक्टिस करने लगे। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूर्या की चोट कितनी गंभीर है। इसके अलावा कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।
बता दें कि दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। यूएसए के खिलाफ टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद सूर्या ने ही पारी को संभाला था और 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलायी थी। ऐसे में उनका फिट रहना टीम के लिए बहुत जरूरी है।