Suryakumar Yadav : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है, टीम अपने शुरुआती दो मैच गंवाने पड़े हैं। इसी बीच टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई इंडियंस को दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्या की वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी (Sports Hernia Surgery) से उबर रहे हैं और उनके आईपीएल के इस सीजन में कुछ और मैच मिस करने की संभावना है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि सूर्यकुमार यादव सर्जरी से उबर रहे हैं और एनसीए उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।
सूत्रों ने यह भी कहा, ‘सूर्या बहुत अच्छी प्रगति कर रहे हैं और बहुत जल्द वह एमआई के लिए खेलेंगे। हालांकि, पहले दो मैचों में चूकने के कारण उन्हें कुछ और मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के लिए, मुख्य चिंता यह है कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है? जाहिर तौर पर वह एमआई के लिए खेलेगा, लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद, जल्दबाजी नहीं की जा सकती।’
बता दीन कि सूर्यकुमार यादव का टी20 फॉर्मेट में शानदार स्ट्राइक रेट 171.55 है। उन्होंने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और चार शतक सहित 2,141 रन बनाए हैं।