Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कप्तान बनते ही टॉप पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव; तोड़ डाला विराट कोहली का महारिकॉर्ड

कप्तान बनते ही टॉप पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव; तोड़ डाला विराट कोहली का महारिकॉर्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

Suryakumar Yadav, Most POTM Awards in T20Is: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज का धमाकेदार आगाज किया है। शनिवार को खेले गए पहले मैच में युवाओं से भरी भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 43 रनों से धूल चटाई है। वहीं, इस मैच में कप्तानी पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसी के साथ सूर्या ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के एक बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20आई मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सिर्फ 22 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़ा, जो उनके टी20आई करियर दूसरा सबसे तेज टी20आई अर्धशतक था। इस मैच में वह 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 गेंदों में 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 223.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या की इस पारी ने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, सूर्यकुमार यादव को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसी के साथ वह टी20आई में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने इस मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की है। टी20आई में दोनों के नाम संयुक्त रूप से ज्यादा 16 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड हैं। लेकिन, सूर्या ने इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 69 मैच खेले हैं, जबकि कोहली ने 125 मैच में यह कारनामा किया था।

T20I में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड

16 – सूर्यकुमार यादव (69  मैच)*

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

16 – विराट कोहली (125 मैच)

15 – सिकंदर रज़ा (91 मैच)

14 – मोहम्मद नबी (129 मैच)

14 – रोहित शर्मा (159 मैच)

14 – वीरनदीप सिंह (78 मैच)

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
Advertisement