Suryakumar Yadav Groin Surgery : जर्मनी के म्यूनिख में बुधवार को भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की ग्रॉइन सर्जरी (Groin surgery) सफल रही। इसकी जानकारी सूर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में सूचना दी। उन्होंने दूसरी बार ग्रॉइन इंजरी की सर्जरी कराई है और एक सप्ताह में उनके भारत वापस लौटने की उम्मीद है।
पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
जानकारी के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की सर्जरी म्यूनिख के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में हुई है। वह दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें फील्डिंग के दौरान एंकल में चोट लग गई थी। जिसके बाद सूर्या की एंकल सर्जरी (Ankle Surgery) हुई थी। लेकिन उस सर्जरी के बाद अब उनकी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी भी हुई। इन दोनों सर्जरी के बाद उन्हें फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है।
आईपीएल 2024 में हो सकती है वापसी
जर्मनी में सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल (IPL) तक फिट होने की उम्मीद है। ऐसे में वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए धमाकेदार पारियां खेलते नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव इस साल के आईपीएल 2024 तक फिट हो जाएंगे। टूर्नामेंट के मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावनाएं हैं। आईपीएल के ठीक बाद एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू होगा। वह इसके लिए भी फिट हो जाएंगे।