Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Suzuki GSX250R : सुजुकी ने नई GSX250R सुपरस्पोर्ट बाइक से उठा दिया पर्दा , जानें स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स

Suzuki GSX250R : सुजुकी ने नई GSX250R सुपरस्पोर्ट बाइक से उठा दिया पर्दा , जानें स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Suzuki GSX250R : सुजुकी ने अपनी नई जनरेशन GSX250R स्पोर्ट्स बाइक को पेश करके बाजार में हलचल मचा दिया है। स्पोर्टी डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले राइडर्स के लिए यह बाइक पेश किया गया है। नई GSX250R को एक नए और दमदार ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

सुपरबाइक हायाबुसा
इस बाइक का डिजाइन काफी हद तक सुजुकी की फ्लैगशिप सुपरबाइक हायाबुसा से इंस्पायर बताया जा रहा है। फ्रंट लुक को आक्रामक और Futuristic style दिया गया है। इसमें Aerodynamic bodywork के साथ विंगलेट्स और Front windshield शामिल हैं, जो तेज रफ्तार पर स्थिरता और बेहतर कंट्रोल देने में मदद करते हैं।

इंजन
इंजन के तौर पर इसमें 250cc का सिंगल-सिलेंडर यूनिट मिलता है, जो लगभग 30bhp की पावर जनरेट करता है।

VVA तकनीक
इसमें VVA (Variable Valve Actuation) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लो, मिड और हाई रेंज में स्मूद और Balanced Performance मिलती है। यह तकनीक बाइक को ज्यादा रिफाइंड और Powerful बनाती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और Turn-by-turn navigation जैसे स्मार्ट फंक्शंस शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत
Advertisement