Svitch CSR 762 Electric Bike : इलेक्ट्रिक बाइक के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए स्विच मोटोकॉर्प ने CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक लांच कर दिया है। कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.90 लाख रुपए एक्स शोरुम रखी गई है। खबरों के अनुसार, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए अपने स्टार्टअप में 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक में 3.6kWh लिथियम-आयन स्वैपेबल बैटरी को 3kW की मोटर से जोड़ा गया है, जो 13.4bhp की पावर और 165Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 140 किलोमीटर तक है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। Svitch CSR 762 में इंडस्ट्री स्टैंडर्ड CCS (कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) बैटरी चार्जर का इस्तेमाल किया गया है।