लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की तस्वीर जारी की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर स्वामी ने दो तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें एक में उन्हें वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Wayanad MP Priyanka Gandhi Vadra) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi, Leader of the Opposition in the Lok Sabha) के साथ देखा जा सकता है।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, बीजेपी की तानाशाही से नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज
वहीं दूसरी फोटो में वह यूपी में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राहुल और प्रियंका के साथ हैं। यूपी की सियासत में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुलाकात समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) को परेशान कर सकती है।
चुनाव बाद अखिलेश का साथ छोड़ गए थे स्वामी
साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर, सपा के साथ आए स्वामी ने चुनाव बाद अखिलेश का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी। अब जबकि अखिलेश और सपा यह कह रहे हैं कि जो पुराना गठबंधन था, वही रहेगा यानी लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़े थे, वैसे ही इस बार भी साथ लड़ेंगे।
कहां फंसेगी बात?
पढ़ें :- बृजभूषण को भा गईं 'मोना' उर्फ आराधना मिश्रा, लेकिन राहुल गांधी पर बोल गए बड़ी बात
हालांकि स्वामी की मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि इंडिया अलायंस में एक नए दल की एंट्री हो सकती है। सूत्रों की मानें तो स्वामी, ऊंचाहार विधानसभा सीट से खुद के लिए या अपने बेटे के लिए टिकट मांग सकते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, बागी और योगी सरकार में मंत्री मनोज पांडेय के खिलाफ कैंडिडेट उतारने का पूरा मन बना चुकी है।
बता दें स्वामी के बेटी संघमित्रा मौर्य अभी भारतीय जनता पार्टी में हैं। वह साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर बदायूं से सांसद चुनीं गईं थीं। हालांकि साल 2024 में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। वह अभी भी बीजेपी में ही हैं। अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि वह स्वामी के एक बार फिर पाला बदलने के बाद संघमित्रा, बीजेपी छोड़ेंगी या नहीं।