Swapna Shastra : स्वप्न हम सब को प्रभावित करते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर स्वप्न जीवन के लिए कुछ संकेत देते है। कुछ सपने हकीकत में भी बदल जाते है। सदियों से स्वप्न के रहस्यों के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में रही है। प्राचीन काल में स्वप्न को ले कर ग्रंथों की रचना हुई है। प्राचीन स्वप्न शास्त्र में सपनों के रहस्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। स्वप्न फल जानने में शुभ अशुभ का विचार किया किया जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में सफेद मोर दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
सपने में सफेद मोर दिखने का संकेत होता है कि आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
और बहुत जल्द बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। इसका यह भी मतलब निकाला जाता है कि अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
सफेद मोर धन-वैभव और खुशियां आने का संकेत देता है। ईसाई धर्म में सफेद मोर को ईसा मसीह का प्रतीक माना जाता है। बौद्ध धर्म में, यह पक्षी निर्वाण का प्रतीक है। हिंदू धर्म में, इसे भाग्य और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।