एसडीएम नौतनवा मुकेश कुमार सिंह नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ दिलाते हुए
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत पूरी कमेटी ने आज नौतनवा तहसील के सभागार में पद व गोपनीयता की शपथ लिया।
बुधवार की दोपहर को रेवेन्यू बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इसके पहले विशिष्ट अतिथि एसडीएम नौतनवा मुकेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने कहा कि हम अधिवक्ता रहे हैं। इसलिए अधिवक्ताओं की पीड़ा को भली भांति समझते हैं। अधिवक्ता जो कुछ भी कहेंगे उसे पूरा करूंगा।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
इसके पहले विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी को अधिवक्ताओं ने फूलमाला से लाद दिया अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेटकर उनका सम्मान किया।
नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहना कर अंग वस्त्र भेट कर सम्मान किया।
अध्यक्ष गिरिशचन्द त्रिपाठी,राजेश कुमार श्रीवास्तव, रियाज खान,वीरेंद्र नाथ पांडे,राजेश चौधरी,संजय सोनी, अमित सिंह,समसुद्दीन खा,विजयी, राजेश चौधरी,अखिलेश कुमार उपाध्याय रमेश कुमार वर्मा,अखिलेश कुमार उपाध्याय, अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट