T20 World Cup 2024 Semi Finals Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 52वें मैच में अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल में क्वालिफाई किया है। इससे पहले भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सेमी-फाइनल कर चुकी थीं। वहीं, अंतिम चार टीमें कंफर्म होने के बाद सेमी-फाइनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल मैचों में कब, कहां और किन टीमों के बीच भिड़ंत होगी?
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमी-फाइनल
टूर्नामेंट का पहला सेमी-फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, बुधवार 27 जून को सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सेमी-फाइनल में सुपर 8 के ग्रुप-1 से क्वालिफाई करने वाली अफगानिस्तान टीम की भिड़ंत ग्रुप-2 में टॉप पर रही साउथ अफ्रीका से होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमी-फाइनल
टूर्नामेंट का दूसरा सेमी-फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, बुधवार 27 जून को रात 8 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमी-फाइनल में सुपर 8 के ग्रुप-2 से क्वालिफाई करने वाली इंग्लैंड टीम की भिड़ंत ग्रुप-1 में टॉप पर रही भारतीय टीम से होगी।
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
दोनों सेमी-फाइनल का लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दोनों सेमी-फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा मैचों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।