T20 WC Warm-Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup) का आगाज 2 जून से होने वाला है। इससे पहले 16 टीमों के बीच वॉर्मअप खेला जाना है। जिसके लिए आईसीसी ने आज शुक्रवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम का मैच कब और किस टीम से होगा।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
आईसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच 27 मई से खेले जाएंगे। जिसमें भारतीय टीम अपना मैच 1 जून को शनिवार को खेलेगी। जिसमें उसके सामने बांग्लादेश की टीम होगी। बता दें कि वॉर्मअप मैच से जुड़े आंकड़ें आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं किए जाते हैं। यह सिर्फ टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस मैच के रूप में खेले जाते हैं।
Warm-up matches locked in as teams finalise #T20WorldCup preparations
Details
https://t.co/FTKcgNUipC pic.twitter.com/KKZ77bUqy9 — T20 World Cup (@T20WorldCup) May 17, 2024
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीम 13 मैचों में आमने-सामने आई हैं। इस दौरान भारत ने 13 में से 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 1 मैच जीता है।