नई दिल्ली। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आज अपने अभियान का आगाज कर रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान से बर्मिंघम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने बताया कि भारती फुलमाली आज खेल रही हैं। टीम इंडिया इस मैच में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है।
पढ़ें :- CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी
पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है और टीम अगर इस लय को बरकरार रखती है तो उसे फायदा होगा। भारत अगर पहला मैच जीतती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम कठिन ग्रुप में है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि जिस टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप जीता था, उस टीम की ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा हैं।
Ind w vs pk w playing xi #indwvspkw #pkwvsindw pic.twitter.com/6qbo29SbrN
— Fantasy4PRO (@ExportDream11) June 14, 2026