T20 World Cup 2026 Update: आठ महीने बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है। जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका करने वाले हैं। इस बीच अलग-अलग देशों में क्वालिफायर मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें अब तक 13 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
दरअसल, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए मेजबानों समेत 12 टीमें पहली की क्वालिफाई कर चुकी थीं, जबकि कनाडा ने हाल ही में अमेरिका रीजनल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाई है। उन्होंने बहामास के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। निकोलस किर्टन की अगुवाई में कनाडा ने क्वालीफायर में अपने सभी 5 मैच जीते। जिसमें कनाडा ने बरमूडा, केमन आइलैंड्स और बहामास जैसी टीमों को हराया है।
बता दें कि पिछले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी कनाडा की टीम खेली थी, उसने पहली बार इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई किया था। कनाडा ने पिछले एडिशन में एक मात्र जीत आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जबकि भारत के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं, कनाडा दूसरी बार भारत की धरती पर वर्ल्ड कप खेलेगा। इससे पहले उन्होंने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक इन टीमों ने किया क्वालिफाई
मेजबान: भारत, श्रीलंका
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
पूर्ण सदस्य देश: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान
स्वतः क्वालीफाई: वेस्टइंडीज, यूएसए, आयरलैंड
रीजनल क्वालीफायर: कनाडा