Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup Jersey Ban: आईसीसी का इस टीम पर चला हंटर; बैन की टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी

T20 World Cup Jersey Ban: आईसीसी का इस टीम पर चला हंटर; बैन की टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी

By Abhimanyu 
Updated Date

T20 World Cup Jersey Ban: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के आगाज से कुछ दिन पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक टीम की जर्सी को बैन कर दिया है। जिसके बाद टीम को आनन-फानन में नई जर्सी लॉन्च करनी पड़ी है।

पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए युगांडा के क्रिकेट बोर्ड (Uganda Cricket Board) ने अपनी टीम की जर्सी लॉन्च की थी, लेकिन जर्सी में कंधे के पास एक पक्षी के पंख बने हुए थे। जिसकी वजह से स्पॉनसर लोगो (Sponsor Logo) सही तरीके से नजर नहीं आ रहा था। इस पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए युगांडा की जर्सी को बैन कर दिया। हालांकि, टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI Live : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, आकिब नबी का वनडे में डेब्यू

इस मामले में युगांडा क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पुरानी जर्सी की तुलना में 20 फीसदी बदलाव कर नई जर्सी बनाई गई है। क्योंकि बदलाव करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। बता दें, युगांडा की इससे पहले जर्सी राष्ट्रीय पक्षी ग्रे क्राउन क्रेन से प्रेरित थी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए युगांडा की टीम को वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यु गिनी और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।

Advertisement