T20 World Cup: टी20 विश्व कप का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी है। टी20 विश्व कप की शुरूआत से पहले पाकिस्तान ने अपना ड्रामा शुरू कर दिया। टूर्नामेंट के बहिष्कार की गीदड़भभकी से शुरू हुआ ड्रामा भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच नहीं खेलने तक पहुंच गया। दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट्स पर नजर डालें तो ज्यादातर मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण वो काफी खबराए हुए हैं।
पढ़ें :- BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का ODI वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ाया कार्यकाल!
कहा जा रहा है कि, टीम इंडिया की हार का डर उन्हें सता रहा है। इसके कारण वो टीम इंडिया से मैच खेलने से डर रहे हैं। अगर मैच ही नहीं होगा तो उनकी अपने मुल्क में थू-थू नहीं होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर के हालिया वीडियो ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बहस को फिर से गर्म कर दिया है। वीडियो में मांजरेकर का साफ कहना है कि अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने से कतरा रहा है, और इसकी वजह कोई राजनीति नहीं बल्कि खेल का डर है।
उन्होंने आगे कहा कि, सच्चाई तो ये है कि भारत हर बार पाकिस्तान को मैच में पटखानी देता है, जो उनके लिए चुनौती बन चुका है। भारत के खिलाफ मैच से बचने या बॉयकॉट की बात करना दर्शाता है कि पाकिस्तान खेल के मैदान में जवाब देने के बजाय बहाने तलाश रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को वर्षों से महामुकाबला कहा जाता रहा है, लेकिन मांजरेकर ने इस धारणा पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है।
मांजरेकर का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं भी होता है, तो इससे न टूर्नामेंट की वैल्यू घटती है और न ही भारतीय क्रिकेट को कोई नुकसान होता है। मांजरेकर के शब्दों में, ‘अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो कोई बड़ी बात नहीं है। सच कहूं तो काफी समय से असली मैच, मैच से पहले होने वाले हाइप और ड्रामे के आसपास भी नहीं पहुंच पाता।’