Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India T20 World Cup Squad : आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान होना बाकी है, जिसके लिए अंतिम तारीख 1 मई तय की गयी है। ऐसे में आज मंगलवार को या फिर अंतिम तिथि बुधवार 1 मई 2024 को टीम का एलान किया जा सकता है। इसी बीच बात सामने आयी है कि रविवार को कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के बीच कई दौर की मीटिंग हुई, लेकिन अभी भी खिलाड़ियों के चयन में दुविधा की स्थिति बनी हुई है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम का एलान दो जगहों या दो खिलाड़ियों पर अटका हुआ है। अब इस पर फैसला बीसीसीआई के आला अधिकारियों पर छोड़ दिया गया है। अब मंगलवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह मंगलवार को इस मामले में बैठक करेंगे और सबकी राय जानेंगे। बता दें कि जय शाह सीनियर चयन समिति (पुरुष) के संयोजक हैं। बताया जा रहा है कि असमंजस की स्थिति हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर को लेकर है।

दरअसल, पांड्या का ऑलराउंडर के तौर पर आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिसके बाद उनको लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन, ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच टक्कर है। रिपोर्ट की माने तो चयनकर्ताओं के विचार में सोमवार तक संजू पहली पसंद बन हुए हैं। लेकिन मामला दूसरे विकेटकीपर पर जाकर अटका है। ऋषभ पंत को दूसरे विकेटकीपर के रूप में प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, केएल राहुल की जगह को लेकर अभी भी सस्पेंस है। फिलहाल अब गेंद बोर्ड के आला अधिकारियों के पाले में है।

Advertisement