Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Taj Mahal Bomb Threat: ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; मचा हड़कंप

Taj Mahal Bomb Threat: ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; मचा हड़कंप

By Abhimanyu 
Updated Date

Taj Mahal Bomb Threat: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल (Taj Mahal Bomb Threat) को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। यह धमकी ई-मेल के जरिये टूरिज्म विभाग को भेजी गयी है। जिसके बाद ऐतिहासिक इमारत के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ताजमहल के अंदर जांच जारी है और मेल करने वाले की जांच पड़ताल में ताज सुरक्षा पुलिस लगी हुई है।

धमकी के बाद ताजमहल के भीतर सीआईएसएफ की टीम ने जांच की है और आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि देश में पिछले कुछ समय से स्कूल, ट्रेनों, होटलों और फ्लाइट्स में बम की धमकी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ज्यादातर धमकियां फर्जी पाई गई हैं।

Advertisement