Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ओवैसी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर कसा तंज, कहा- गलती हो गयी अगर ट्रस्ट में एक मुसलमान को शामिल कर लेते तो घोटाला सामने आने पर उसका एनकाउंटर कर देते…

Video- ओवैसी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर कसा तंज, कहा- गलती हो गयी अगर ट्रस्ट में एक मुसलमान को शामिल कर लेते तो घोटाला सामने आने पर उसका एनकाउंटर कर देते…

By Abhimanyu 
Updated Date

Owaisi Remark on Ram Temple Donation Row : अयोध्या के राम मंदिर चंदा विवाद पर देश की सियासत गरमायी हुई है। इस मुद्दे पर विपक्ष दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं और इसमें शामिल बड़े नामों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में योगी सरकार पर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि गलती हो गयी अगर ट्रस्ट में एक मुसलमान को शामिल कर लेते तो घोटाला सामने आने पर उसका एनकाउंटर कर देते और केस क्लोज हो जाता।

पढ़ें :- बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- श्रीराम मन्दिर चढ़ावा चोरी, ग़बन व हेराफेरी करनेवाले लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये

यूपी के बिजनौर में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर चंदा विवाद पर प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा, “गलती हो गयी अगर उस ट्रस्ट में तुम एक मुसलमान को मेम्बर बना लेते और बाद में जब ये घोटाला सामने आता तो तुम उस मुसलमान को ले जाकर एनकाउंटर कर देते। बुलडोजर से उसका घर तोड़ देते। केस क्लोज…” एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा, “चंपत अभी मजे में हैं… आप बताइये क्या होगा? किसी का घर नहीं तोड़ा जा रहा है, जिनको गिरफ्तार किया गया उनकी पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती है। शायद मेरे बोलने के बाद पुलिस कस्टडी ले ले। बताओ आज क्या हो रहा है उत्तर प्रदेश में।”

बता दें कि ओवैसी ने हमेशा से बाबरी मस्जिद विध्वंस की आलोचना करते रहे हैं। वह एक राजनेता और वकील के तौर पर इस मुद्दे पर लगातार अपनी राजनीतिक और सामाजिक राय रखते रहे हैं और मुस्लिम पक्ष की पैरवी का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने शीर्ष अदालत की ओर से मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ ज़मीन दिए जाने के फ़ैसले पर भी असहमति जताई थी। अब राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उनकी टिप्पणी नई सियासी बहस छेड़ने वाली है।

Advertisement