लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासत गर्म हो गयी है। महिलाओं के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से बड़े एलान किए जा रहे हैं। इन सबके बीच एक दूसरे पर तीखे हमले भी शुरू हो गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 40,000 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसको लेकर अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा है।
पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा है। यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है।
सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा है। यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है।
यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 26, 2026
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है।
दोनों भविष्य के नाम पर फ़र्ज़ी वादे बेच रहे हैं। सपा का PDA यानी ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीक़े से समझती हैं और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी।