नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर (Virudhunagar) जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ (Superintendent of Police Srinath) के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
पढ़ें :- विजय सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister M.K. Stalin) ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर को सभी जरूरी सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है।