Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. तमिल सुपरस्टार विजय एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखेंगे कदम, खुद पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

तमिल सुपरस्टार विजय एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखेंगे कदम, खुद पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: तमिल सुपरस्टार विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गोट लाइफ’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के लिए सिनेमा छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्ट्री कजगम’ की घोषणा की। एक्टर ने कहा कि वह तमिलनाडु में एक पूर्ण राजनेता बनने के लिए दो फिल्में (‘गोट’ और एक अनटाइटल फिल्म) पूरी करने के बाद सिनेमा छोड़ देंगे। उनकी पार्टी 2026 का चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

एक्टर ने हाल ही में क्लास 10 और 12 के छात्रों से मुलाकात की और चेन्नई में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता की पेशकश भी की। अपने बयान में एक्टर ने कहा कि सामाजिक कार्यों को पूर्ण तरीके से करने के लिए राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता है


एक्स पर एक्टर के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किया गया, ”तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति से आप सभी भली-भांति परिचित हैं। एक तरफ, हमारे पास एक निष्क्रिय प्रशासन और भ्रष्ट राजनीतिक संस्कृति है, और दूसरी तरफ, हमारे पास विभाजनकारी राजनीति है, जिसका उद्देश्य लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर विभाजित करना है। दोनों हमारी प्रगति में बाधक हैं। यह एक निर्विवाद सत्य है कि लोग, खासकर तमिलनाडु में, राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के लिए उत्सुक हैं और बदलाव लाने के लिए एक निस्वार्थ, ईमानदार, धर्मनिरपेक्ष और प्रतिभाशाली पार्टी चाहते हैं।”

 

Advertisement