नई दिल्ली। अभिनेता तनुज विरवानी (Actor Tanuj Virwani) अपनी फिल्म ‘नाश’ (Thriller film ‘Naash’) के जरिए पारंपरिक फिल्म निर्माण की सीमाओं को तोड़ते हुए एक नए प्रयोग के साथ सामने आए हैं। यह एक एक्सपेरिमेंटल थ्रिलर फिल्म है, जिसे उन्होंने खुद लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि पूरी फिल्म की शूटिंग आईफोन से की गई है। यह प्रोजेक्ट उनके रचनात्मक सफर में एक खास उपलब्धि है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग उनके लोनावला स्थित फार्महाउस के अलावा केरल और हांगकांग में भी की गई है।
पढ़ें :- अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना से दुखी
इस प्रोजेक्ट की पूरी रचनात्मक जिम्मेदारी अपने हाथों में लेते हुए तनुज ने स्मार्टफोन के जरिए फिल्म निर्माण की संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की है। उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया है कि प्रभावशाली कहानी कहने के लिए पारंपरिक और बड़े फिल्म निर्माण सेटअप पर ही निर्भर रहना जरूरी नहीं है। फिल्म के रात में फिल्माए गए थ्रिलर सीक्वेंस अपने आप में एक बड़ी चुनौती थे, जिसने इस अनुभव को और भी रोमांचक, चुनौतीपूर्ण और वास्तविक बना दिया।
फिल्म के बारे में बात करते हुए तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) ने कहा,कि मैं इस माध्यम के साथ प्रयोग करना चाहता था और यह देखना चाहता था कि आईफोन से पूरी फिल्म की शूटिंग करके हम रचनात्मक रूप से कितनी दूर तक जा सकते हैं। ‘नाश’ के जरिए तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) ने एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान से आगे बढ़कर एक फिल्ममेकर के तौर पर भी अपनी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण को सामने रखा है। फिल्म की अवधारणा से लेकर उसे पर्दे तक लाने और रिलीज़ करने तक, उन्होंने एक असामान्य और प्रयोगात्मक रास्ता चुना है, जो उनके सिनेमा के प्रति जुनून और नई संभावनाओं को तलाशने की इच्छा को दर्शाता है।