Tata Altroz Racer : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज़ रेसर को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए अब ग्राहकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसे भारत में 9.49 लाख रुपए की कीमत पर उतारा गया है, जो 10.99 लाख रुपये तक जाती है। यह हैचबैक का अब तक का सबसे स्पोर्टी एडिशन है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
ट्रिम और कीमत
अल्ट्रोज़ रेसर 3 ट्रिम्स – R1, R2 और R3 में उपलब्ध है। इनकी डिटेल इस प्रकार है।
Price
R1 Rs. 9.49 Lakh
R2 Rs. 10.49 Lakh
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
R3 Rs. 10.99 Lakh
इंजन
अल्ट्रोज़ रेसर में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 120hp और 170Nm का उत्पादन करता है। इसमें iTurbo के साथ पेश किए गए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।