Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Altroz Racer: टाटा अल्ट्रोज रेसर हैचबैक सेगमेंट में बनीं सबसे तेज गाड़ी, हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tata Altroz Racer: टाटा अल्ट्रोज रेसर हैचबैक सेगमेंट में बनीं सबसे तेज गाड़ी, हासिल की बड़ी उपलब्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Altroz Racer : भारतीय वाहन बाजार में टाटा मोटर्स की कारों काफी अच्छी बिक्री होती है। कंपनी की हैचबैक टाटा अल्ट्रोज रेसर सबसे तेज गाड़ी बन गई है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से इस हैचबैक कार को सबसे तेज भारतीय कार का खिताब दिया गया है। यह गाड़ी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाती है। इस सेगमेंट में Hyundai i20 और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स टर्बो से इसका मुकाबला होता है। कोयंबटूर में CoASTT रेस ट्रैक पर टाटा की हैचबैक का मुकाबला इन दोनों कारों के साथ हुआ।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

टाइम अटैक ट्रैक
जानकारी के अनुसार, भारत के पहले Formula 1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने इस कार के साथ रिकॉर्ड को बनाया। टाइम अटैक ट्रैक में टाटा अल्ट्रोज रेसर ने दो मिनट और 21.74 सेकेंड में इस रिकॉर्ड को बनाया है और बाकी दोनों कारें इससे पीछे रहीं।

इंजन
टाटा अल्ट्रोज रेसर में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन टर्बो चार्ज इंजन दिया गया है, जो 120 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है। गाड़ी के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। इसके तीनों वेरिएंट में 16 इंच के टायर ऑफर किए जा रहे हैं।

कीमत
कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होकर 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement