Tata Altroz Racer Teaser : आटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स अपनी अलट्रोज़ रेसर लेकर आ रही है। चर्चा है कि कार को कंपनी जून के मध्य में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टाटा ने इसका पहला आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसमें कार के डिजाइन की झलक मिलती है। टीज़र इमेज में अल्ट्रोज़ रेसर का आंशिक साइड प्रोफ़ाइल दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि डुअल-टोन ब्राइट ऑरेंज और ब्लैक लॉन्च कलर होगा। कार में ब्लैक रूफ स्पॉइलर है, जबकि 4-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मॉडल पर दिए जाने वाले व्हील्स के समान हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
सुविधाएं
अंदर, अल्ट्रोज़ रेसर को एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है और यह वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसी सुविधाओं से भी लैस हो सकता है।
इंजन
अल्ट्रोज़ रेसर में नेक्सन वाला 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होने की उम्मीद है। यह 118 बीएचपी और 170 एनएम उत्पन्न करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है।