Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Cars Discount : टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर दे रही डिस्काउंट , कार खरीदने का सुनहरा मौका

Tata Cars Discount : टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर दे रही डिस्काउंट , कार खरीदने का सुनहरा मौका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Cars Discount : भारतीय सड़कों पर घूम मचाने वाली टाटा मोटर्स की कारों पर  डिस्काउंट मिल रहा है।इस समय टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर लाखों का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें नेक्सन, हैरियर, सफारी, पंच, टियागो और टिगोर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

टाटा हैरियर पर 75,000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक छूट मिल रही है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट शामिल हैं। इस गाड़ी में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क बनाता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो से जोड़ा गया है।

टाटा सफारी पर 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 16.19 लाख रुपये से 27.34 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। इसमें FCA-सोर्स 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

टाटा टियागो पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत 5.65 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। इसमें 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ-साथ CNG विकल्प भी मिलता है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement