Tata Sierra Legend : टाटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी के नए अवतार को लॉन्च कर दिया है। टाटा ने सिएरा SUV के लिए ‘लीजेंड सीरीज़’ पेश करके एक मिड-स्पेक वैल्यू अपग्रेड किया है। यह मौजूदा रेंज (जिसे अब ‘सिग्नेचर सीरीज़’ कहा जाता है) के साथ बेची जाएगी और इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
कंपनी ने स्मार्ट प्लस एल, प्योर एल, प्योर एल (ओ), प्योर प्लस एल और एडवेंजर प्लस एल को लॉन्च किया है। ये सभी वेरिएंट्स सिएरा के मौजूदा लोअर और मिड-स्पेक्स ट्रिम पर बेस्ड हैं, जिनके साथ एल सेफेक्स को जोड़ा गया है। कार के पावरट्रेन और इक्विपमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं नई सिएरा लेजेंड की डिटेल्स।
पावरट्रेन के विकल्प
लेजेंड सीरीज़ में सिएरा वाले तीनों पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं, बस एक-दो अपवाद हैं। बेस Smart +L सिर्फ़ MT के साथ आता है, जबकि 1.5-लीटर Hyperion TGDi इंजन सिर्फ़ Adventure+ L वैरिएंट के साथ मिलता है।
सिएरा लेजेंड सीरीज स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 50 हजार रुपये से 70 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आती है. यानी लेजेंड वेरिएंट जिस ट्रिम पर बेस्ड है, है, उसके मुकाबले ये कार 50 हजार से 70 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आती है. लेजेंड सीरीज की कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है।