Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Motors gifts PR Sreejesh electric car : ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश को टाटा मोटर्स ने उपहार में दी चमचमाती इलेक्ट्रिक कार

Tata Motors gifts PR Sreejesh electric car : ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश को टाटा मोटर्स ने उपहार में दी चमचमाती इलेक्ट्रिक कार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Motors gifts PR Sreejesh electric car : पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को टाटा मोटर्स ने एक चमचमाती इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का नाम Tata Curvv है। ये देश की पहली कूप स्टाइल वाली किफायती एसयूवी भी है। कोच्चि में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक ओनली शोरूम के उद्घाटन के मौके पर फेमस हॉकी प्लेयर पीआर श्रीजेश को नई इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट की। उन्होंने अपने परिवार के साथ इस गिफ्ट को खुशी-खुशी स्वीकार किया।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

श्रीजेश ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया को लगातार दो पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने खेलों के आठ मैचों में सामना किए गए 62 शॉट्स में से 50 को बचाया, जिसमें फाइनल मैच भी शामिल है। देश के लिए उनके इस योगदान पर टाटा मोटर्स ने उन्हें यह उपहार दिया।

कंपनी के अनुसार, टाटा कर्व ईवी में 1.2C चार्जिंग रेट है। यह केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किमी की रेंज प्राप्त कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में 123 kWh की मोटर लगी है, जिससे कर्व ईवी मात्र 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

 

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement