Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Motors Sales : टाटा मोटर्स की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी , जानें मई में कितनी बिकी टाटा की कारें

Tata Motors Sales : टाटा मोटर्स की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी , जानें मई में कितनी बिकी टाटा की कारें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Motors Sales :  दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की मई माह की बिक्री जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने मई में कुल बिक्री 42 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,790 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं मई, 2025 में टाटा ने 42,040 पैसेंजर कार की बिक्री की थी। कंपनी ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा की पैसेंजर कार की बिक्री मई, 2026 में 700 यूनिट रही, जो पिछले साल मई के 483 यूनिट के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
वहीं टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के बारे में बात करें तो उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री 10,517 यूनिट्स के अभी तक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री
पैसेंजर व्हीकल्स के साथ ही, टाटा मोटर्स की कुल कमर्शियल गाड़ियों (Commercial Vehicles) की बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 यूनिट हो गई। मई, 2025 में ये 28,147 यूनिट रही थी।

HM & ICV की बिक्री
इसी बीच, घरेलू स्तर पर मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (Heavy Commercial Vehicles) और इंटरमीडिएट वाणिज्यिक वाहन (HM & ICV) की बिक्री मई, 2025 की 12,406 यूनिट्स के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 13,679 यूनिट्स हो गई। मई, 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कुल बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 14,596 यूनिट रही, जबकि मई, 2025 में ये 13,614 इकाई थी।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
Advertisement