Tata Nexon Discounts : टाटा मोटर्स चुनिंदा मॉडलों पर महत्वपूर्ण छूट दे रही है। यह छूट नेक्सन ICE के टॉप वेरिएंट, फियरलेस पर उपलब्ध है। टाटा मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV नेक्सन के टॉप वेरिएंट पर सीमित समय के लिए छूट ऑफर कर रही है। इसके फियरलेस वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, AMT गियरबॉक्स के साथ एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट खरीदने वालों को यह छूट नहीं मिलेगी।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नेक्सन के फियरलेस और फियरलेस+ S पेट्रोल ट्रिम पर 60,000 रुपये की छूट है। इसके बाद दोनों की कीमत क्रमश: 12 लाख और 13 लाख रुपये हो गई है। दूसरी तरफ फियरलेस S और फियरलेस+ 40,000 रुपये सस्ता हो गया है, जिसके बाद इन्हें 12.5 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (113bhp/260Nm) 6-स्पीड मैनुअल, एक AMT गियरबॉक्स और 7-स्पीड DCT यूनिट के साथ आता है।
दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन (113bhp/260Nm) दिया गया है, जो ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से लैस है। साथ ही इसमें इको, सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड भी मिलते हैं।