Tata Nexon Facelift Safety Rating : टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस एसयूवी की टेस्टिंग 2022 में लागू होने वाले ज्यादा कड़े मानदंडों के तहत किया गया था। इस गाड़ी ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कुल 34 में से 32.22 पॉइंट मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कुल 49 में से 44.52 पॉइंट मिले। इस आधार पर ग्लोबल एनकैप ने Nexon को 5 स्टार रेटिंग दी। कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्री फेसलिफ्ट मॉडल को पहले भी 2018 में ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
सेफ्टी फीचर
इस SUV की सेफ्टी की बात करें तो Nexon में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ISOFIX माउंट, थ्री पॉइंट सीटबेल्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोग्राम, इमरजेंसी असिस्टेंस, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग IRVM, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट फॉग लैम्प और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।