Tata Punch EV crash test : भारतीय दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता टाटा की इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV Facelift ने लाजवाब परफॉर्मेंस देते हुए एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त किया हैं। इसी के साथ टाटा ने फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है।
पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स
शोरूम प्राइस
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 9.69 लाख रुपये है. इसका मतलब 10 लाख के अंदर ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार आपको मिलेगी।
टाटा पंच ईवी ने क्रैश टेस्ट
भारत NCAP द्वारा सेकंड टाइम टेस्ट की गई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट AOP में 32 में से 31.09 पॉइंट अंक हासिल किए।
चाइल्ड सेफ्टी
इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के मामले में 49 में से 45 अंक इसे मिले। हालांकि, 2024 मॉडल के कंपैरिजन में एडल्ट प्रोटेक्शन का स्कोर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद 5-स्टार रेटिंग बनाए रखा है। चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इस कार ने फ्री-फेसलिफ्ट के जैसा ही बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। इस चैलेंज में पंच ईवी को 49 में से 45 अंक मिले, जिसमें पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले बच्चे पूरी तरह से हर टेस्ट में सेफ रहे। इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलता है, जो सेफ्टी में बड़ा रोल निभाता हैं।
बेस मॉडल सेफ्टी फीचर्स
टाटा मोटर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने सेफ्टी को किसी महंगे वेरिएंट तक सीमित नहीं रखा है। पंच EV फेसलिफ्ट के सबसे शुरुआती बेस मॉडल से ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (Electronic Stability Control), साइड हेड कर्टेन एयरबैग्स(Side-head curtain airbags) , पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन (Side-head curtain airbags) और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। पीछे की सीटों पर चाइल्ड सीट लगाने के लिए ISOFIX एंकर भी मिलते हैं।
पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी
शानदार सेफ्टी फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक कार में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।