Tata Punch EV : टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर और किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी अब एडवांस फीचर्स के साथ लांच हुई। नए अवतार ,फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाने वाली पंच ईवी अब दो नए रंग ऑप्शन के साथ बाजार में उतारी गई है। साथ ही कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और यूजर फ्रेंडली बन गई है। आइए इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
पढ़ें :- 2026 Keeway V302C : 2026 कीवे V302C भारत में लॉन्च, जानें कलर ऑप्शन और कीमत
नए कलर ऑप्शंस
टाटा पंच ईवी में अब Pure Grey और Supernova Copper कलर शामिल किए गए हैं। इन नए शेड्स के जुड़ने के बाद Punch EV कुल सात रंगों में उपलब्ध होगी। इसके पहले से मौजूद कलर्स में Empowered Oxide, Seaweed, Fearless Red, Daytona Grey और Pristine White शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी कलर ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश में आते हैं, जो कार को और भी प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।
कीमत
टाटा पंच ईवी को इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये से 14.49 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया गया है।
डिलीवरी
इसकी डिलीवरी 22 जनवरी से शुरू होगी।
वेरिएंट्स
यह ईवी पाँच वेरिएंट्स में उपलब्ध है: स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पॉवर्ड और एम्पॉवर्ड+।
बुकिंग
ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस ईवी को बुक कर सकते हैं।
बैटरी विकल्प
इसमें दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं, जिनकी अनुमानित रेंज 315 किमी और 421 किमी है।
सुरक्षा
सुरक्षा सुविधाओं में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टॉप वेरिएंट के लिए 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।