Tata Punch Flex: हाल ही में नोयडा में Bharat Mobility Global Expo 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV नई पंच फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कॉन्सेप्ट को पेश किया। पंच अब 100 फीसद एथेनॉल (Ethanol) पर चलने में कैपेबल होगी। फिलहाल पंच में पेट्रोल, CNG और ईलेक्ट्रिक से चलने की सुविधा मिलती है। इस समय टाटा पंच देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब कार कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर जोर दे रही हैं। अल्टरनेटिव फ्यूल्स में इन दिनों इथेनॉल की काफी चर्चा हो रही है और दुनिया के कई देशों में लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
फ्लेक्स फ्यूल क्या है?
फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) का इस्तेमाल पेट्रोल के ऑप्शन के रूप में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने पर पॉल्यूशन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही एनर्जी की सेविंग भी होती है। इंजन को पेट्रोल के अलावा एथेनॉल के मिक्सचर पर भी चल सकता है। एथेनॉल एक बॉयो फ्यूल है, जिसे गेंहू, मक्का और गन्ने से बनाया जाता है।भारत में जल्दी ही फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। सरकार भी तेजी से इस पर काम कर रही है।
100 फीसदी फ्लेक्स फ्यूल पर चलेगी पंच
टाटा पंच (Tata Punch) आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) अवतार में नज़र आ सकती है और खास बात ये है कि यह 100% इथेनॉल (फ्लेक्स फ्यूल) पर चल सकती है। लेकिन अभी भारत में फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) बहुत अच्छी मात्रा में नहीं है, और यह पेट्रोल-डीजल और CNG की तरह आसानी से उपलब्ध भी है। लेकिन माना जा रहा है कि फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) की कीमत परंपरागत ईंधन और गैस के मुकाबले कम होगी।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
टाटा के पंच फीचर्स
टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल (Tata Punch Flex Fuel) में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन को एथेनॉल के ज्यादा खतरनाक प्रभावों से बचाने के लिए अपडेट भी किया गया है। यही कारण है कि पंच 100% फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर चलेगी। वेरिएंट में मिलने वाले 86bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क भी समान रहने की उम्मीद है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और AMT ऑप्शन से लैस होगा। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS के साथ EBD की सुविधा मिलेगी।