Tata Tiago 2026 : दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आम जनता के लिए किया गया अपनी सबसे सस्ती कार का वादा पूरा किया। कंपनी ने सबसे सस्ती कार पेश की है। टाटा मोटर्स ने Tiago का नया अवतार लॉन्च किया। यह Tata Tiago के सेगमेंट की पहली कार है, जो पेट्रोल, CNG और ईवी पावरट्रेन के साथ आ रही है। वहीं कीमत की बात करें तो पुरानी टियागो के दाम 4.6 लाख रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी ने नई कार के दाम को पांच लाख रुपये कम रखा है। इसका एक डेमो भी कंपनी ने जारी किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि रियल वर्ल्ड में अगर टाटा टियागो का एक्सीडेंट होता है तो इसका असर कार पर क्या पड़ेगा।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल
नई टियागो को पहले से अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने इसमें बहुत सारे बदलाव किए हैं। इसमें छह एयरबैग्स हैं। इसके अलावा, कार को सेफ बनाने के लिए हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसे खराब रास्तों पर चलाया जा सकता है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। ये कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगी।
क्रूज कंट्रोल
कार के एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। टियागो में कई सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर्स को अधिक कॉन्फिडेंस मिल सके।
थ्री सिलेंडर इंजन
टियागो में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 86 एचपी की पावर जनरेट करता है। CNG अवतार में ये कार 75.5 एचपी की पावर के साथ आता है। ये कार थ्री सिलेंडर मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आती है।
पढ़ें :- Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस
मुकाबला
कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई आई10 से है।