उत्तराखंड, चंपावत। आज 20 जून शनिवार सुबह टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। मृतक डीडीहाट का निवासी है। पुलिस ने शव को मुर्दाघर भेज दिया है। साथ ही इस घटना की जानकारी कोतवाल चेतन रावत के अनुसार मृतक के स्वजन को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की जाएगी।
पढ़ें :- दादा की अंतिम यात्रा में जा रहे पोते और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत
34 वर्षीय टैक्सी चालक हरीश पुत्र मोहन अपने वाहन संख्या- यूके 05, टीए- 4368 को लेकर टनकपुर आया था। शनिवार की सुबह उसे टनकपुर से यात्रियों को पिथौरागढ़ ले जाना था। खबरों के मुताबिक वह सुबह फागपुर में अपने रिश्तेदार के यहां से टनकपुर की ओर रवाना हुआ था। रास्ते में बिचई सेल टैक्स कार्यालय के पास टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर टनकपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर संख्या- यूके26 एल-1466 के पीछे जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी की स्थानीय लोग इसकी आवाज सुनते ही घटना स्थल पर पहुंच गए।
दो लोग घायल
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और टैक्सी चालक को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद 108 की मदद से तत्काल उपचार के लिए चिकित्साल पहुंचाया, जहां चिकित्सक नौनिहाल सिंह ने उसे मृत बताया। इस हादसे में 55 वर्षीय ट्रैक्टर चालक दयाराम पुत्र लीलाराम और उसकी पत्नी रामवती भी मामूली रूप से घायल हो गए जो फागपुर निवासी है। इन घायलों को भी उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।