TCS Layoffs : भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कुछ कर्मचारियों को दो साल तक के severance package की पेशकश कर रही है। कंपनी इस समय अपने वर्कफोर्स स्ट्रक्चर पर भी काम कर रही है। इस दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक विशेष ऑफर का ऐलान किया है। क्योंकि कंपनी एआई पुश और क्लाइंट की मांग में बदलाव के बीच पुनर्गठन योजनाओं पर आगे बढ़ रही है।
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
खबरों के अनुसार, कंपनी उन कर्मचारियों को, जिनकी स्किल्स अब बदलती तकनीक और क्लाइंट मांगों के अनुरूप नहीं हैं, आकर्षक सेवरेंस पैकेज दे रही है। यह पैकेज छह महीने से लेकर अधिकतम दो साल तक की सैलरी के रूप में उपलब्ध होगा।
TCS द्वारा अपने कर्मचारियों की संख्या में 2 प्रतिशत यानी 12,000 से ज़्यादा की कटौती करने की खबरें सामने आने के लगभग दो महीने बाद, इसका असर पूरे कार्यबल पर पड़ रहा है।