Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षिका ने नदी में कूदकर दी जान, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

शिक्षिका ने नदी में कूदकर दी जान, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक शिक्षिका ने स्कूल जाते समय नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शिक्षिका के शव को नदी से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, शिक्षिका ने क्यों आत्महत्या किया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रामपुर जनपद के सैदनगर विकासखंड क्षेत्र स्थित प्राइमरी स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक फरहा तैनात थी। रोज की तरह आज भी फरहा घर से स्कूल के लिए निकली थी। ज्यादातर ऑटो या बस से स्कूल तक का सफर शिक्षका तय करती थीं। बुधवार सुबह स्कूल आते समय जैसे ही ऑटो रास्ते में पड़ी नदी के पास पहुंचा तो फरहा वहां उतर गईं।

बताया जा रहा है कि, इसके बाद वो बहल्ला नदी में छलांग लगा दी। वहीं, पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इस समय सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके कारण तेज पानी का बहाव में शिक्षिका बह गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ घंटो सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षिका के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिक्षिका के परिजनों को मामले की सूचना दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – रूपक त्यागी, मुरादाबाद

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement