लखनऊ। यूपी में आगामी 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special Teacher Eligibility Test) में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स (Special Educators) के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
पढ़ें :- सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने की वायरल सूचना पूरी तरह फर्जी और भ्रामक : डॉ. प्रशांत कुमार
विशेष पात्रता परीक्षा (Special Eligibility Test) का आयोजन तीन नवंबर को दो पालियों में आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2.30 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।